Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौलः स्वास्थ्य विभाग ने एक ही दिन में की 982 नागरिकों की एनसीडी स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक।

नारनाैल 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सुशासन सप्ताह के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें न केवल मरीजों का उपचार किया गया, बल्कि डिजिटल इंडिया के तहत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य आईडी भी बनाई गईं। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कुमार ने बताया कि सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत रविवार को जिले भर में कुल 15 स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभाग ने तकनीकी पारदर्शिता और सुलभ सेवा वितरण पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि गैरसंचारी रोगों की रोकथाम के लिए आयोजित विशेष कैंपों में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक ही दिन में 982 मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। इसमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई, ताकि समय रहते उनका उपचार शुरू किया जा सके।

उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान 39 नए आयुष्मान कार्ड जनरेट किए गए, जिससे ये परिवार अब मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसी प्रकार रिकॉर्ड स्तर पर 117 नागरिकों की आभा आईडी बनाई गई, जिससे उनका मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित हो गया है। इस मौके पर सरल पोर्टल के माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 34 आवेदनों को मौके पर ही निपटान किया गया। प्रशासनिक सुदृढ़ता का प्रमाण देते हुए डा अशोक कुमार ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार के पोर्टल्स पर वर्तमान में विभाग की कोई भी शिकायत लंबित नहीं है। सुशासन सप्ताह के दौरान प्राप्त होने वाली सभी नई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *