नारनौलः सड़कें क्षेत्र के विकास की मजबूत कड़ीः आरती सिंह राव

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

-सरकार ने अटेली क्षेत्र को दी नई सड़कों की सौगात

नारनाैल, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana सरकार ने अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए नई सड़कों की सौगात दी है. इन सड़कों के निर्माण पर लगभग सात करोड़ 42 लाख रुपये खर्च होंगे. इनका निर्माण अगले छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा. Monday को Haryana की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इन सड़कों से दर्जनों गांवों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.

उन्होंने बताया कि धनौंदा से सीहोर तथा सुंदरह से बवानियां तक नई सड़क का निर्माण होगा. इन दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल चार करोड़ 30 लाख 13 हजार रुपये खर्च होंगे. इन मार्गों के विकसित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को जिला मुख्यालयों, सरकारी कार्यालयों, बाजारों और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में अधिक सुविधा होगी. इसी प्रकार पोता (पीडब्ल्यूडी रोड) से बाबा कौशल दास मंदिर तथा पोता से उच्चत तक नई सड़क का निर्माण कार्य शामिल है. इन दोनों प्रस्तावित सड़कों के लिए लगभग तीन करोड़ 12 लाख रूपये की लागत निर्धारित की गई है. यह सड़कें धार्मिक स्थलों, कृषि भूमि और ग्रामीण बस्तियों को आपस में जोड़ेंगी जिससे आवागमन में तेजी आएगी.

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी विकास की मजबूत कड़ी होती हैं. उन्होंने कहा कि ढांचागत परियोजनाओं के पूरे होने के बाद लोगों के समय की बचत होगी, कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान हो जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र विकास को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि Chief Minister नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही Haryana सरकार ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू करवाने की कोशिश रहेगी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है. विशेष कर दक्षिणी Haryana में कई हाईवे का निर्माण हुआ है.

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Leave a Comment