नरसिंहपुर : मोर का शिकार करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

फोटो आरोपी l

नरसिंहपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा वन मंडल में मंगलवार देर थाना चीचली की सूचना पर ग्राम इमलिया में परिक्षेत्र सहायक बारहा अंतर्गत मोर के शिकार की सूचना मिलने पर दविश दी गई जहां मौके पर दो आरोपी हिरासत में लिए गए जिनके पास से एक भरमार बंदूक और एक टॉर्च पाई गई.

पूछताछ में पाया गया कि बंदूक का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा मोर के शिकार करने में किया गया मौके पर एक मृत मोर का शव भी बरामद किए गया‌. दोनों अपराधियों पर मामला दर्ज कर आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें Indian वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत जिला नरसिंहपुर जेल भेेज दिया गया.

————-

(Udaipur Kiran) / भागीरथ तिवारी

Leave a Comment