Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मंगलवार को, आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए थीम के साथ मनाया जाएगा

उज्जैन, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मंगलवार को आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए थीम के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार प्रात: शा.धनवंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में वृह्द आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगेगा। मुख्य अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया होंगे। अध्यक्षता विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि महापौर मुकेश टटवाल,निगम सभापति कलावति यादव तथा नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल होंगे।

इस संबंध में डॉ.प्रकाश जोशी ने बताया कि पूर्व में धनतेरस पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता था। तिथि की अनिश्चित के कारण राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर आयोजन करना कठिन था। इसलिए केंद्र सरकार ने 27 मार्च,25 को जारी अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की कि प्रति वर्ष 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। वहीं, चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. ओपी व्यास ने बताया कि चिकित्सा शिविर के अलावा जनजागरण,प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयुर्वेदिक व्यंजन प्रतियोगिताए,पौधाारोपण,प्रमेह परीक्षण एवं औषधि वितरण, औषधीय पौधों का वितरण,प्राथमिक विद्यालयों में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार हेतु प्रबोधन, महाविद्यालय में प्रश्न मंच, भाषण प्रतियोगिता, जुम्बा, संगीत के साथ व्यायाम एवं रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *