
– मानव संग्रहालय में होगा राष्ट्रीय बालरंग का शुभारंभ
भोपाल, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की राजधानी भोपाल के इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, श्यामला हिल्स में शुक्रवार 5 दिसम्बर को राष्ट्रीय बालरंग समारोह का आयोजन किया जा रहा है. समारोह का शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे होगा. राष्ट्रीय बालरंग समारोह का समापन शाम 4 बजे Chief Minister डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा. समापन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे.
जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में 14 राज्य आंध्रप्रदेश, Assam, Bihar, छत्तीसगढ़, गोवा, Gujarat, Haryana, Himachal Pradesh, झारखण्ड, कर्नाटक, Punjab, तेलंगाना, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh एवं 5 केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, चण्डीगढ़ एवं लक्षदीप के शालेय विद्यार्थियों के लोक नृत्य दल अपने राज्यों की प्रस्तुति देंगे.
जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है. राष्ट्रीय बालरंग समारोह में विभिन्न प्रांतों के छात्र-छात्राएँ शामिल होकर अपने कला-कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने प्रदेश की वैभवशाली लोक संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं. विभिन्न प्रांतों के बच्चों के बीच संस्कृति का आदान-प्रदान होने से राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है. राष्ट्रीय बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त दल को पुरस्कार स्वरूप एक लाख 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त दल को 75 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त दल को 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएंगी. इसके अलावा चयनित 2 दलों को 21-21 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिये जाएंगे.
(Udaipur Kiran) तोमर
