Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में आज राष्ट्रीय बालरंग समारोह का आयोजन, 14 राज्यों के लोक नृत्यों की होगी प्रस्तुति

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

– मानव संग्रहालय में होगा समारोह

भोपाल, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर आज शुक्रवार को राष्ट्रीय बालरंग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ प्रात: 10:30 बजे होगा, जबकि समापन शाम चार बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। समापन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में 14 राज्य आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं 5 केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, चण्डीगढ़ एवं लक्षदीप के शालेय विद्यार्थियों के लोक नृत्य दल अपने राज्यों की प्रस्तुति देंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है। राष्ट्रीय बालरंग समारोह में विभिन्न प्रांतों के छात्र-छात्राएँ शामिल होकर अपने कला-कौशल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने प्रदेश की वैभवशाली लोक संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं। विभिन्न प्रांतों के बच्चों के बीच संस्कृति का आदान-प्रदान होने से राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। राष्ट्रीय बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त दल को पुरस्कार स्वरूप एक लाख 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त दल को 75 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त दल को 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा चयनित 2 दलों को 21-21 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिये जाएंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *