Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
GUJARAT

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने ओलंपिज़्म को बढ़ावा देने की तीन बड़ी पहलें की घोषित

अहमदाबाद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में मीडिया संवाद

गांधीनगर, 28 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, अहमदाबाद ने रविवार को ओलंपिज़्म को बढ़ावा देने की तीन बड़ी पहहलों की घोषणा की। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय वर्ष 2029 में होने वाले विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों की विभिन्न विधाओं की मेजबानी करेगा।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय ने आज अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित मीडिया संवाद में गुजरात और भारत में ओलंपिज़्म तथा खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने से जुड़ी अहम पहलों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमल एन. पटेल ने की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भारत ओलंपिक अनुसंधान एवं शिक्षा केंद्र की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय वर्ष 2029 में होने वाले विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों की आठ खेल विधाओं की मेजबानी करेगा, जो भारत के लिए इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में पहली भागीदारी होगी। इसके लिए विशेष आयोजन व्यवस्था, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टीम और आधुनिक खेल सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

इसके साथ ही 27 से 30 जनवरी 2026 तक गांधीनगर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक अनुसंधान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के खेल विशेषज्ञ, शोधकर्ता और प्रशासक भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान खेल शिक्षा, खेल प्रशासन और निष्पक्ष खेल से जुड़े विषयों पर मंथन होगा तथा राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के सहयोग से डोपिंग-रोधी कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

मीडिया को यह भी बताया गया कि 10 जनवरी 2026 को गांधीनगर में नाइट रन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों, सुरक्षा बलों और दिव्यांग खिलाड़ियों की सहभागिता रहेगी। इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस, सुरक्षा और ओलंपिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कुलपति प्रो. (डॉ.) बिमल एन. पटेल ने कहा कि ये सभी पहलें भारत में खेल संस्कृति को मजबूत करेंगी और गुजरात को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / यजुवेंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *