Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आगामी 23 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन: अशोक परनामी

आगामी 23 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन: अशोक परनामी

जयपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 23 दिसम्बर को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि पूरा देश जानता है अटल जी एक अजातशत्रु थे जो अपनी शुचिता की राजनीति के लिए जाने जाते थे। वे अपनी हर बात तथ्यों के आधार पर कहते थे। जब वो संसद में बोलते थे सब उनको ध्यान से सुना जाता था। वे बहुत अच्छे कवि भी थे। जो कुछ भी वो बोलते थे वह देश के चित्रण पर आ जाता था। बहुत अच्छी-अच्छीे कविताएं अटल ने लिखी है। अटल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 23 दिसम्बर को जयपुर शहर में स्थित बिड़ला ओडिटोरियम में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और इस कवि सम्मेलन में उन सभी विख्यात कवियों को आमंत्रित किया गया है जो कवि के रूप में अटल के साथ जुडे़ हुए थे।

परनामी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं राज्यसभा सांसद धनश्याम तिवाड़ी रहेंगे। इस राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में पद्यश्री सुरेंद्र शर्मा ,मध्य प्रदेश सत्यनारायण सत्यजीत, डॉ. हरिओम पंवार, डॉ अनामिका अम्बर, वेदव्रत वाजपेयी, पूनम वर्मा और डॉ. प्रवीण शुक्ल आ रहे है। सभी कवि कविता के माध्यम से अटल के संस्मरण को प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम में अटल की कविताओं का गायन भी किया जायेगा। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगा।

सिविल लाइन विधानसभा के विधायक गोपाल शर्मा ने बताया कि अटल जी ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने दुनिया में अजातशत्रु की ख्याति प्राप्त की थी। अटल जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर, पोखरण में परमाणु परीक्षण करके और भारत की उदारता की साख पूरे विश्व में स्थापित करके स्वर्णिम अध्याय लिखने का काम किया । सौभाग्य से यह साल अटल के जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में जाना जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *