Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एसएमजेएन कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

प्रतियोगिता में बनाया गया पोस्टर प्रदर्शित करते हुए

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसएमजेएन (पी.जी.) कॉलेज में आज महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा बत्रा ने कहा कि धनात्मक दृष्टिकोण व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण है। गणित का जोड़ (धनात्मक) सिद्धान्त संगठन शक्ति को मजबूत करता है।

इस मौके पर प्राचार्य प्रो. बत्रा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि गणित केवल किताबी विषय नहीं है, बल्कि इसे जीवन के व्यावहारिक पहलुओं और तार्किक सोच से जोड़ने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर डॉ. पद्मावती तनेजा और डॉ. विपुल अग्रवाल ने गणित के शैक्षणिक और वैज्ञानिक महत्व पर छात्र छात्राओं के साथ विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए गणितीय सिद्धांतों को प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता में नितिन शाह को प्रथम पुरस्कार, ओमकांत को द्वितीय पुरस्कार तथा वरुण यादव को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ.नलिनी जैन,डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डॉ पुनीता शर्मा, प्रिंस क्षोत्रिय, रचना गोस्वामी, भूमिका शर्मा, शिवम शर्मा, आदित्य गिरि गोस्वामी, निमित बेनीवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *