
देवघर, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) .
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देवघर पहुंचे. उनके साथ गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी पहुंचे हैं. देवघर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.
देवघर के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के पदाधिकारियों और प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक की. बैठक में Jharkhand की राजनीतिक, पार्टी की मजबूती सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने प्रदेश कोर कमिटी को कई टास्क भी दिये.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व Chief Minister चंपई सोरेन,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद,भानु प्रताप शाही,पूर्व Chief Minister अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित अन्य शामिल हुए.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
