Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

देश की सुरक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगी नेवल गन: रंजन

नेवल गन को रवाना करते हुए

हरिद्वार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीएचईएल के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने अपनी 50वीं, सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) नेवल गन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने इस नेवल गन को, हरी झंडी दिखाकर मुम्बई के लिए रवाना किया, जहां इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरि पर लगाया जाएगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि यह एसआरजीएम नेवल गन, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस नेवल गन का निर्माण एवं आपूर्ति, हर बीएचईएल कर्मी के लिए आत्मगौरव का विषय है। महाप्रबंधक (डीएबीजी) राजीव चौरसिया ने बताया कि यह नेवल गन 35 किलोमीटर के दायरे में हवा, पानी और समुद्र में विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेद सकती है। साथ ही लक्ष्य की स्थिति के आधार पर, विभिन्न प्रकार के गोला, बारूद का चयन करने में भी सक्षम है।

उल्लेखनीय है कि बीएचईएल पिछले तीन दशकों से भारतीय नौसेना के लिए एसआरजीएम नेवल गन का निर्माण कर रहा है तथा अब तक कुल 49 गन की आपूर्ति भी कर चुका है। इस अवसर पर महाप्रबंधक, भारतीय नौसेना के प्रतिनिधि, बीएचईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग की टीम तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *