Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एनसीसी कैडेट्स  गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग के लिए दिल्ली रवाना

एनसीसी कैडेट्स को विदा करते हुए

हरिद्वार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने के लिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट सुश्री उपासना और प्रखर शर्मा आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दोनों कैडेट कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोह में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रवाना होने के अवसर पर डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से राष्ट्रसेवा और अनुशासन का जो संस्कार विद्यार्थियों में विकसित होता है, वही उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाता है। यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

विश्वविद्यालय की एनसीसी कंपनी के कमांडर लेफ्टिनेंट डॉ. पवन कुमार राजौरिया ने बताया कि उपासना और प्रखर शर्मा का चयन कई महीनों के कठोर, निरंतर और अनुशासित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उपासना का चयन मुख्य परेड के लिए हुआ है, जबकि कैडेट प्रखर शर्मा राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है।

इनका चयन देहरादून में आयोजित प्री-आरडीसी 1, 2 एवं 3 शिविरों के दौरान हुआ।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *