Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल: प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए करीब 11 हजार मतदान केंद्र स्थापित

निर्वाचन आयोग

काठमांडू, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेपाल में आगामी 5 मार्च 2026 को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए देशभर में करीब 11 हजार मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाताओं के लिए मतदान को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आयोग ने 168 नए मतदान केंद्र जोड़े हैं। इससे पहले देश में 10,892 मतदान केंद्र थे। वहीं, उपयोग में न आने वाले या अनुपयुक्त माने गए 93 मतदान केंद्रों को रद्द कर दिया गया है। इस प्रकार से आगामी चुनावों में कुल 10,967 मतदान केन्द्र होंगे।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है। जो मतदान केंद्र पहुंच से बाहर थे या मतदाताओं के लिए उपयुक्त नहीं थे, उन्हें हटाया गया है, जबकि अधिक उपयुक्त स्थानों पर नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मतदान केंद्रों की समीक्षा के दौरान उनके नाम और पते में पाई गई त्रुटियों को भी सुधारा गया। कुछ मामलों में मतदाताओं को आंशिक या पूर्ण रूप से अधिक उपयुक्त मतदान केंद्रों में स्थानांतरित किया गया है। आयोग ने इससे पहले समीक्षा प्रक्रिया को लेकर सार्वजनिक सूचना भी जारी की थी।

आयोग के अनुसार, यदि किसी मतदाता का नाम समीक्षा के दौरान किसी अन्य मतदान केंद्र में स्थानांतरित किया गया हो या हटाया गया हो, तो संबंधित व्यक्तियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। इसके अलावा, एक ही वार्ड के भीतर एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित करने के लिए आवेदन करने की व्यवस्था भी की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *