Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: शादी में जाने के लिए चाहिए थी गाड़ी, एक शादी से चुराई स्कॉर्पियो

गुरुग्राम में शादी समारोह से चुराई गाड़ी पुलिस ने की बरामद, चोरी के दो आरोपी युवक।

-बिना बुलाए शादी में पहुंचे थे दो युवक

-पुलिस ने इस चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

-आरोपियों के कब्जा से चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी

गुरुग्राम, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिना बुलाए शादी में पहुंचे दो युवक शादी समारोह स्थल से एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने इस चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनसे चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि दोनों युवकों ने पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात कबूली और कहा कि उन्होंने अपने एक जानकार की शादी में जाने के लिए वह गाड़ी चुराई थी।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-53 पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने दो नवंबर मंगलवार को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा कि वह एक नवंबर को सेक्टर-52 के निकट एक शादी में गया था वहां से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी व पर्स को चोरी हो गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-53 में केस दर्ज करके चोर की तलाश शुरू की गई। अपराध शाखा सेक्टर-43 इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पंकज निवासी गांव बंका, जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) को गुरुग्राम के वजीराबाद गांव से काबू किया। उसके साथी आरोपी संदीप निवासी गांव खुटीपुरी ब्राह्मण, जिला हाथरस (उत्तर-प्रदेश) को कटारिया चौक गुरुग्राम से काबू किया।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें एक जानकार की शादी में जाने के लिए उन्हें गाड़ी चाहिए थी। एक नवंबर 2025 को वे दोनों सेक्टर-52 में बिना जान-पहचान व बिना बुलाए एक शादी में गए थे। वहां पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी उन्होंने देखी। आरोपी संदीप ने गाड़ी के मालिक से उनकी गाड़ी को पार्किंग में लगाने के लिए चाबी मांगी। वे दोनों उसकी गाड़ी व गाड़ी में रखा पर्स चोरी करके फरार हो गए। दोनों आरोपी गाड़ी चोरी करने के बाद गाड़ी लेकर आरोपी संदीप के एक जानकारी की शादी में नरवाना चले गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को वहां से बरामद किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *