Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन : डेकॉय ऑपरेशन में लापरवाही दिखीं, लूणी थानाधिकारी लाइन हाजिर

jodhpur

जोधपुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राज्य में बजरी माफिया पर सख्ती दिखाते हुए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने बड़ा कदम उठाया है। अवैध खनन और परिवहन को लेकर चलाए गए विशेष डिकॉय ऑपरेशन में लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय की सतर्कता शाखा ने 18 और 19 दिसंबर को प्रदेशभर में बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ डिकॉय ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ड्यूटी में गंभीर लापरवाही सामने आने पर पांच थानाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित अधिकारियों में जयपुर दक्षिण के शिवदासपुरा, टोंक के पीपलू और बरौनी, अजमेर के पीसांगन और धौलपुर कोतवाली थाने के थानाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा जोधपुर पश्चिम के लूणी थानाधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित समेत भीलवाड़ा, कोटा शहर, दौसा, चित्तौडग़ढ़ समेत कुल छह थानों के अधिकारियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई बजरी माफिया पर नियंत्रण और पुलिस जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। डिकॉय ऑपरेशन में 11 थानों के 15 पुलिसकर्मी भी दोषी पाए गए हैं। इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि बजरी के अवैध कारोबार में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई की मॉनिटरिंग सीधे डीजीपी कार्यालय स्तर पर की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *