Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

पड़ोसी ने 9 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, असफल होने पर उसकी हत्या की

010आरोपी 02प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिसअधिकारी

खाचरोद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली अपनी ही समाज की 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह इस कार्य में सफल नहीं हुआ तो उसने बालिका के साथ मारपीट की और इतनी बेरहमी से बालिका को पीटा की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । इस घटना से खाचरोद शहर दहल गया। शहरवासियों का गुस्सा सड़कों पर आ गया और चक्का जाम कर दिया। आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे। सोमवार रात एसडीओपी थाना प्रभारी मैं प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया।

यह है घटना क्रम

पीड़ित बलिका पिता सलीम खां शेख (7) निवासी खाचरोद अपने पड़ोसी रियाज पुत्र शब्बीर खां (30)के यहां पर खेलने गई थी। काफी देर तक जब जोया घर पर नहीं आई तो परिजनों से उसे तलाशने लगे। इसी दौरान रियाज जोया को गोद में उठा कर लाया और और उसके परिजनों को कहा कि यह छत पर से खेलते- खेलते नीचे नीचे गिर गई। बालिका के शरीर पर घाव देख परिजनों को शंका हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना करी। पुलिस ने उसे समय अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया और बालिका को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद समाज जान गुस्सा आ गए और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सोमवार रात 9 बजे एसडीओपी को पूरे मामले का खुलासा करना पड़ा।

मंगलवार को सीएसपी आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मृत बच्ची की नानी ने बताया कि बच्ची आरोपी रियाज के घर बेसुध मिली है। बच्ची को हार्ड ऑब्जेक्ट से मारा-पीटा गया है। हमने शिकायत दर्ज की। इसके बाद बच्ची को इलाज के लिए रतलाम भेजा। जब हमने डॉक्टर्स से पता किया कि ऐसा क्यों हुआ तो उन्होंने बताया कि हार्ड ऑब्जेक्ट से पीटने पर ऐसे चोट आती हैं, ना कि कहीं से फेंकने पर. इस आधार पर हमने अग्रिम पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से बच्ची के फिजिकल एविडेंस प्राप्त हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

कैसे दिया घटना को अंजाम

पीड़ित बलिका जिस समय अपने पड़ोसी के यहां पर खेलने गई थी । उसे समय घर पर आरोपी रियाज अकेला था। उसने मौका देख जोया के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बालिका के जोर जोर से चिल्लाने पर वह असफल रहा उसके बाद उसने जोया को एक बोरी में भरकर उसे काफी देर तक पिटता रहा और उसे घायल हालत में ही घर पर छोड़कर बाहर निकल गया। जब उसने बाहर का माहौल देखा तो फिर अंदर जाकर जोया को लेकर आया और कहा कि यह छत से गिर गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरणदर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Ravindra singh Raghuvanshi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *