Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

ब्रिटेन में नेपाली नागरिक को 7 बालिकाओं और 1 महिला के यौन शोषण व बलात्कार पर 25 वर्ष की सज़ा

ब्रिटेन में सजा पाए नेपाली नागरिक ढकाल

काठमांडू/लंदन, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ब्रिटेन में एक नेपाली नागरिक को सात बालिकाओं और एक महिला के यौन शोषण तथा बलात्कार के अपराध में वहाँ की अदालत ने 25 वर्ष की कैद की सज़ा सुनाई है।

ब्रिटेन के पीटरबरो क्षेत्र में रहने वाले 49 वर्षीय प्रमोद ढकाल को कैम्ब्रिज क्राउन कोर्ट ने यौन अपराधों में दोषी पाते हुए 25 वर्ष के कारावास का फैसला सुनाया है।

अदालत के अनुसार, ढकाल ने 19 वर्षों से अधिक समय तक सात बालिकाओं और एक महिला का बार-बार यौन शोषण और बलात्कार किया था। ढकाल का पुश्तैनी घर काठमांडू में बताया गया है।

नवंबर 2023 में एक पीड़िता ने अपने परिवार के सामने इस घटना का रहस्य खोलने के बाद ढकाल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सात और पीड़िताएं सामने आईं।

पीड़ितों में एक को छोड़कर सभी यौन शोषण के समय बालिकाएँ थीं; इनमें सबसे छोटी केवल 8 वर्ष की थी। सात पीड़ित कैम्ब्रिजशायर की और एक लंदन की रहने वाली थीं। कई पीड़िताओं ने विश्वास न किए जाने के डर से लंबे समय तक अपनी बात नहीं बताई थी।

कैम्ब्रिज क्राउन कोर्ट के न्यायाधीश मार्क बिशप ने मंगलवार को ढकाल को 25 वर्ष के कारावास और अतिरिक्त 8 वर्ष की “विस्तारित लाइसेंस अवधि” (रिहाई के बाद कड़ी निगरानी) की सज़ा सुनाई।

ढकाल पिछले कुछ वर्षों से पीटरबरो क्षेत्र में एक रेस्तरां संचालित कर रहा था।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *