चाचा-चाची की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित

पुरुलिया, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के दरदा इलाके के हरातशालडी गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे एक युवक ने अपने चाचा और चाची की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों की पहचान हरिराम सिंह सरदार और बिंदेश्वरी सिंह सरदार के रूप में हुई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अचानक युवक ने लाठी से अपने चाचा और चाची पर हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बांसगड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां हरिराम सिंह सरदार ने दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल बिंदेश्वरी देवी को आगे इलाज के लिए देबेन महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई.

आरोपित युवक के बड़े भाई स्वरूप सिंह सरदार का कहना है कि उसका भाई मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, किसी को समझ नहीं आ रहा है.पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Leave a Comment