Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

शेष मृत बंधकों के बारे में खबर जल्द मिलने की उम्मीद : नेतन्याहू

तेल अवीव, 14 अक्तूबर (Udaipur Kiran News) । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि गाजा में शेष मृत बंधकों के बारे में “कुछ घंटों में” जानकारी मिलने की उम्मीद है।

नेतन्याहू ने केंद्रीय इजराइल के एक अस्पताल में मुक्त कराए गए बंधकों से मुलाकात के दौरान कहा, “हमें जल्द ही उम्मीद है कुछ घंटों में अतिरिक्त मारे गए बंधकों की वापसी को लेकर समाचार मिलेंगे। लेकिन हमारा संकल्प है कि हर एक को वापस लाया जाएगा।”

इजराइल ने मारे गए बंधकों के शवों की वापसी में देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंगरवार को गाजा में भेजी जाने वाली मानवीय सहायता को आधा कर दिया है और राफा बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद रखने का निर्णय लिया है।

वहीं हमास का कहना है कि कुछ मृत बंधकों के अवशेष निकालने में अधिक समय लग सकता है, क्योंकि गाजा के कई हिस्सों में मलबे के नीचे दफन स्थलों का पता नहीं चल पा रहा है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को इस कठिनाई को स्वीकार करते हुए कहा था कि “संभव है कि कुछ बंधक कभी वापस न लौटें।”

गाजा युद्ध के बीच बंधकों की रिहाई और अवशेषों की वापसी को लेकर जारी यह तनाव अब मानवीय संकट और कूटनीतिक टकराव का नया केंद्र बन गया है।

——————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *