Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का दौराई स्टेशन तक अस्थाई विस्तार 6 माह बढ़ाया

नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का दौराई स्टेशन तक अस्थाई विस्तार 6 माह बढ़ाया

अजमेर, 19 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का दौराई स्टेशन तक अस्थाई विस्तार को छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या, 12015/12016, नई दिल्ली-अजमेर- नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का दौराई स्टेशन तक अस्थाई विस्तार को 19 फरवरी 26 से 18 अगस्त 26 तक छह माह के लिए और बढ़ाया गया है।

पूर्व में इस रेलसेवा का दौराई स्टेशन तक विस्तार 18 फरवरी 26 तक था, परन्तु अब इस विस्तार को आगामी छह माह के लिए और बढ़ा दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *