Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नया मैनेजमेंट सिस्टम जल्द होगा लागू : अब महात्मा गांधी अस्पताल में स्क्रीन पर दिखेगा डॉक्टर से मिलने के समय

jodhpur

जोधपुर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब नए सिस्टम के तहत डॉक्टर के दिखाना होगा। अस्पताल में आम दिनों में जो मरीज डॉक्टर को दिखाने आते हैं उन्हें कई बार लंबा इंतजार भी करना पड़ता है, लेकिन अब अस्पताल में एक ऐसा मैनेजमेंट सिस्टम जल्द ही लागू होने वाला है, जिसके चलते मरीज को डॉक्टर से मिलने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस पूरी प्रक्रिया को लेकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने जानकारी दी।

डॉ. भाटी ने बताया कि हमारा ध्येय यही है कि मरीजों के लिए संवेदनशीलता के साथ उनका ध्यान रखें। उनकी तकलीफों को समझें ये बहुत महत्वपूर्ण है। हाल ही में सरकार की ओर से अस्पतालों में क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसी की पालना में इस महीने के अंत तक ओपीडी में जो मरीज आते हैं उनके लिए ये सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके अलावा उनके बैठने के लिए चेयर्स, एयर कंडीशनर ओपीडी बनाई जाएगी। इस सिस्टम के जरिए मरीजों को वेटिंग एरिया में बिठाया जाएगा। जहां एक स्क्रीन लगी होगी। उस स्क्रीन पर संबंधित विभाग के डॉक्टर की ओपीडी से लेकर मरीज का कितनी देर में नंबर आएगा और उसे किस डॉक्टर के पास जाना है, ये सारी जानकारी रहेगी जिससे कि मरीजों को लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।

डॉक्टर भाटी ने बताया कि कई बार मरीजों में एक बेचैनी भी रहती है, उसका नंबर कब आयेगा। कौनसा डॉक्टर उसे देखेगा। इन सभी का समाधान क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के लागू होने के बाद हो जाएगा। अस्पताल में मरीजों को स्क्रीन पर ही उनकी वेटिंग टाइम के बारे में पता चल सकेगा। बता दे कि अस्पताल में वर्तमान में तीन विभाग संचालित किया जा रहे हैं, जिसमें मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक और सर्जरी डिपार्टमेंट हैं। इसके अलावा पेट और लिवर की सर्जरी के अलावा बर्न यूनिट भी है। यहां वर्तमान में दो से ढाई हजार की ओपीडी है। वहीं स्किन व डेंटल की ओपीडी भी रहती है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *