Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मध्‍य प्रदेश में बिजली की मांग का बना नया रिकार्ड, साढे 19 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार

प्रतीकात्‍मक फोटो

भोपाल, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक बिजली की मांग का नया रिकार्ड 24 दिसंबर को प्रात: 10.43 बजे उस समय बना जब विद्युत की शीर्ष मांग साढे 19 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार करती हुई आज तक के शीर्ष शिखर 19572 मेगावाट तक जा पहुंची। विशेष बात यह रही कि प्रदेश में सर्वाधिक बिजली की मांग की आपूर्ति निर्बाध रूप से की गई। इससे पूर्व 23 दिसंबर को प्रदेश में बिजली की मांग 19371 मेगावाट दर्ज हुई थी।

प्रदेश में कैसी रही बिजली की मांग

जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में जब बिजली की मांग 19572 मेगावाट पर दर्ज हुई उस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर व रीवा संभाग) में 5317 मेगावॉट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल व ग्वालियर संभाग) में 6221 मेगावॉट, मध्यप्रदेश पश्चि‍म क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर व उज्जैन संभाग) में सर्वाधिक 7640 मेगावॉट, एस.ई.जेड एवं रेलवे में 394 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज हुई।

ऐसे हुई आपूर्ति

अधिकतम मांग के समय ताप विद्युत उत्पादन 2670 मेगावॉट, जल विद्युत उत्पादन 1889 मेगावॉट, नवकरणीय ऊर्जा 1691 मेगावाट व एनटीपीसी, बैंकिंग एवं अन्य सोर्स से कुल 13322 मेगावॉट बिजली प्राप्त हुई।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *