
हरिद्वार, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने गन्ने के खरीद मूल्य में अभूतपूर्व बढ़ोतरी के साथ हरिद्वार के जनप्रतिनिधियों को एक नई शुगर मिल शुरू करने का भरोसा दिलाया है. इसके साथ ही रायसी से लेकर कनखल (हरिद्वार) तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 200 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है.
इकबालपुर नहर निर्माण के लिए भी Chief Minister धामी Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से वार्ता करेंगे. यह जानकारी भाजपा की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक आदेश चौहान तथा पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने दी.
sunday को डामकोठी में भाजपा की ओर से आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार के किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों ने 25 नवंबर को Chief Minister पुष्कर सिंह धामी से मिलकर गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग की थी. Chief Minister ने आश्वासन के अनुरूप गन्ना मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि की घोषणा कर इसे 405 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है. इससे हर किसान खुश है.
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कतिपय कारणों से हरिद्वार जनपद की इकबालपुर शुगर मिल बंद है. ऐसे में हम लोगों ने Chief Minister से हरिद्वार में नई शुगर मिल स्थापित किए जाने का अनुरोध किया. Chief Minister ने तत्काल इस बात को स्वीकार करते हुए शुगर मिल की स्थापना को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया. और शीघ्र ही सर्वे करा कर प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया.उन्होंने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल बंद होने के कारण उस मिल से जुड़े गन्ना केंद्र अन्य तीन चीनी मिलों डोईवाला, लक्सर, लिब्बरहेड़ी पर शिफ्ट कर दिए गए हैं.
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बताया कि रायसी से लेकर कनखल तक करीब 22 किमी लंबी सड़क, जिसकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये होगी, उसके सर्वे का काम शुरू हो गया है. Chief Minister ने आश्वस्त किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले उस सड़क का काम पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा इकबालपुर नहर के लिए भी Chief Minister ने Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर निर्माण शुरू करने का भरोसा दिलाया है. भाजपा नेताओं ने गन्ना मूल्य वृद्धि पर Chief Minister के साथ गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का भी आभार जताया.इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दर्जाधारी मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, अजीत चौधरी, बृजमोहन पोखरियाल, धर्मेंद्र चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा आदि मौजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
