Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: संगठन की मजबूती का आधार बनेगी नई टीम: बिजेंद्र मलिक

सोनीपत: जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक नई टीम का समारोह में स्वागत करते हुए

सोनीपत, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला गोहाना कार्यालय में संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण

बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने प्रदेशाध्यक्ष

मोहनलाल बड़ौली से विचार विमर्श उपरांत जिला प्रकोष्ठों के संयोजक और प्रमुखों की घोषणा

की।

इसके तहत रामबीर पांचाल को जिला सामाजिक मीडिया प्रमुख, सुशील शास्त्री को जिला

खेल प्रकोष्ठ, विजय ठाकुर को अध्यापक प्रकोष्ठ तथा नरेंद्र कुमार नगर पार्षद को जिला

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने

संगठन और नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प

लिया।

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने अपने संदेश में कहा कि मजबूत

संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। प्रत्येक प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं

और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेतु का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि अनुशासन,

समन्वय और निरंतर जनसंपर्क से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा। संगठन की विचारधारा

को जन जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं का सम्मान करना प्राथमिकता रहेगी। बैठक में जिला

महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.

राममेहर राठी, प्रवीण कश्यप, कुलदीप कौशिक, मुकेश शामड़ी, डॉ. दर्शन और रामेश्वर लठवाल

सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *