
अररिया 12 दिसम्बर(Udaipur Kiran) .
जिला के नव पदस्थापित डीएम विनोद दूहन योगदान के बाद आत्मन सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों के परिचय के साथ उनके विभाग से संबंधित प्राथमिकताओं की जानकारी ली गई.
इस क्रम में विभागवार विकासात्मक योजनाओं की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन की गति, चुनौतियों तथा आगामी रणनीतियों पर पदाधिकारियों से को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये.
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, जिला कोषागार पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे.
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
