नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश से भाजपा को खदेड़ने का लिया संकल्प

गणेश गाेदियाल के स्वागत समाराेह में उमड़ी भीड़.

देहरादून, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) . कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. उत्साह व उमंग और आतिशबाजी के साथ ही एक रैली निकाली गई. गोदियाल ने अगले विधानसभा चुनाव में राज्य से भाजपा को खदेड़ने का संकल्प लिया.

कांग्रेस भवन में आयोजित एक सभा में निवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से भाजपा को खदेड़ देगी. उन्होंने कहा कि भर्ती Examination ओं में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा के कारनामों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बूथों को मजबूत करने के साथ ही एक-एक वोट को सूचीबद्ध करें.

इससे पहले कार्यक्रम में पूर्व Chief Minister हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के जन विरोधी कार्यों को लेकर गांव-गांव पहुंचे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार भूख, भय, भ्रष्टाचार, महिला हिंसा लगातार बढ़ रहा है. हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठित होकर भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करें. चुनाव संचालन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक साथ खड़ी और 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर जन राज स्थापित करना है. उन्होंने कहा कि परिवर्तन का समय और परिवर्तन होकर रहेगा.

निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा ने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और कांग्रेस हर मोर्चे पर लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. नवनियुक्त चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि जब तक वे भाजपा सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक देते तब तक वे किसी भी कार्यक्रम में माला नहीं पहनेंगे. कांग्रेस के इस समारोह में आज सभी कांग्रेस नेता एकजुट नजर आए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूरा जोश व उत्साह नजर आए.

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Leave a Comment