Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

फर्जी निकली सोशल मीडिया में वायरल हुई ड्रोन से संबंधित खबर

प्रयागराज के सहायक पुलिस आयुक्त करना की फोटो

प्रयागराज, o1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में इन दिनों ड्रोन को लेकर फर्जी खबर सोशल मीडिया में फैलाई जा रही है। ऐसे ही एक खबर की जांच के बाद मामला फर्जी निकला। इस संबंध में औद्योगिक थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त करछना अरुण कुमार त्रिपाठी ने दी।

उन्होंने बताया कि गत दिवस सोशल मीडिया में एक खबर प्रसारित की गई कि ड्रोन के शक में इन्सानियत की मार , इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई तो मामला फर्जी निकला। जबकि प्रकरण में यह जानकारी आई कि एक मजदूर पर टेंट हाउस के जनरेटर के डायनमो चोरी का प्रकरण है। पुलिस ने इस मामले में मजदूर से मारपीट करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *