Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
SPORTS

नेमार की सर्जरी सफल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील टीम में वापसी की उम्मीद

नेमार ने सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य की जानकारी दी

साओ पाउलो, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ब्राज़ील के स्टार फुटबॉलर नेमार की बाएं घुटने की सफल सर्जरी हुई है। नेमार के घुटने में मेनिस्कस की चोट थी, जिसे ठीक करने के लिए आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी की गई।

उनके क्लब सैंटोस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। 33 वर्षीय नेमार के लिए यह सीज़न काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने चोट के बावजूद खेलते हुए सैंटोस को ब्राज़ील की शीर्ष लीग में रेलिगेशन से बचाने में अहम भूमिका निभाई। यह सर्जरी ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के डॉक्टर ने की, जो इससे पहले भी नेमार के पैर की हड्डी में फ्रैक्चर और अक्टूबर 2023 में उरुग्वे के खिलाफ मैच के दौरान हुए एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) के ऑपरेशन कर चुके हैं।

नेमार के लगभग एक महीने में फिट होने की उम्मीद है। उनका सैंटोस के साथ मौजूदा अनुबंध साल के अंत में समाप्त हो रहा है, हालांकि क्लब के साथ नए करार को लेकर बातचीत जारी है।

पूर्व बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन स्टार नेमार पिछले दो साल से ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए कोच कार्लो एंचेलोटी की योजनाओं में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नेमार ब्राज़ील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 128 मैचों में 79 गोल दागे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *