
New Delhi, 09 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को Haryana के रोहतक में एक अहम संदिग्ध के किराये के मकान पर तलाशी अभियान चलाया. यह कार्रवाई Indian कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा उत्तरी क्षेत्र प्रकोष्ठ में अपनी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने की कोशिशों से जुड़े मामले में की गई. तलाशी के दौरान दो मोबाइल फोन और कुछ हस्तलिखित कागज बरामद किए गए.
एनआईए के अनुसार, जांच में नरेश को छात्र एकता मंच का पूर्व सदस्य और इस मामले के आरोपित प्रियंशु कश्यप का नजदीकी सहयोगी पाया गया. एजेंसी ने बताया कि माओवादी साजिश के तहत प्रियंशु कश्यप अक्सर इस ठिकाने पर आता था और वहीं संगठन के भूमिगत सदस्यों के साथ बैठकें करता था.
एजेंसी ने कहा कि Indian कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) देश के कई क्षेत्रों में, विशेषकर उत्तरी क्षेत्र जिसमें Uttar Pradesh, Uttarakhand, दिल्ली, Punjab, Haryana और Himachal Pradesh शामिल हैं, अपनी उपस्थिति को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है. मामले की जांच जारी है.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर
