
पटना, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने साेमवार को बयान जारी कर कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार राज्य के समग्र विकास हेतु नई ऊर्जा के साथ विकास के नए संकल्पों को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध और दृढ़ संकल्पित है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के रोडमैप को धरातल पर उतारने तथा जनता की अपेक्षाओं पर शत-प्रतिशत खरा उतरने हेतु पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार जैसा ईमानदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेतृत्व मिलना Biharवासियों के लिए सचमुच सौभाग्य की बात है. हमारे नेता निस्वार्थ भाव और पूर्ण समर्पण के साथ लंबे समय से Bihar की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं. यही कारण है कि बतौर Chief Minister बीस वर्षों से अधिक के लंबे कार्यकाल के बावजूद आम जनता का विश्वास उनके प्रति लगातार और अधिक मजबूत होता गया है.
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सदैव जनकल्याण की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. साथ ही, विकास की पहुँच प्रदेश के हर गाँव और हर व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने अनेक उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारा है.
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले पाँच वर्ष Bihar के समग्र विकास को नई उड़ान देने वाले साबित होंगे. विशेष रूप से उद्योग, निवेश और स्वरोजगार के क्षेत्र में Bihar एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है. आने वाले दिनों में विकास के मानचित्र पर Bihar नई और महत्वपूर्ण लकीर खींचने जा रहा है.
—————
(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी
