Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
INDIA

नीतीश सरकार का बड़ा वादा: अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार

पटना, 16 अगस्त (Kiran News)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। आगामी पांच वर्षों में बिहार सरकार 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस वादे के साथ सरकार ने उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं भी घोषित की हैं।

Nitish Kumar

50 लाख युवाओं को मिला रोजगार, अब 1 करोड़ का लक्ष्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि 2020 में सात निश्चय-2 के तहत किए गए वादे के अनुसार, सरकार ने अब तक 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य पूरा किया है। अब सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना है।

उद्योग और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

नीतीश सरकार ने राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने का फैसला किया है। इसमें कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा। सरकार ने सभी जिलों में उद्योगों के लिए जमीन की व्यवस्था करने की घोषणा भी की है। साथ ही, ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी।

विवाद रहित भूमि और अन्य विशेष सुविधाएं

उद्योग लगाने के लिए आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा। ये सभी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन फैसलों से राज्य में रोजगार के नए अवसर तेजी से खुलेंगे।

अधिसूचना जल्द होगी जारी

सरकार की ओर से बताया गया है कि उद्योगों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे सभी योजनाओं और सुविधाओं की पूरी जानकारी मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *