Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
ASSAM

खेरोनी में अनशनकारियों की गिरफ्तारी नहीं, स्थिति नियंत्रण में: मुख्यमंत्री सरमा

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

कार्बी आंगलोंग (असम), 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि खेरोनी में बेदखली की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसी भी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुछ अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें केवल चिकित्सकीय उपचार के लिए गुवाहाटी लाया गया है, न कि किसी कानूनी कार्रवाई के तहत। मुख्यमंत्री आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश के चलते पश्चिम कार्बी आंगलोंग में कोई भी बेदखली अभियान नहीं चलाया गया है।

स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्री राणोज पेगु और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि रात तक हालात पूरी तरह नियंत्रण में आ जाएंगे।

डॉ. सरमा पश्चिम कार्बी आंगलोंग की घटना को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे और कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

उल्लेखनीय है कि कल खेरोनी में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हुई झड़प के दौरान गोलीबारी में

– तीन प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *