
धर्मशाला, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Himachal Pradesh क्रिकेट एसोसिएशन (एच.पी.सी.ए.) की नई कार्यकारिणी के पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रकिया सुबह साढ़े 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी. जबकि अगले दिन Saturday को एच.पी.सी.ए. की नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा. जानकारी के अनुसार यदि एक पद के लिए एक से ज्यादा नामांकन दाखिल होते हैं, तो 20 दिसम्बर को चुनाव कराया जाएगा. इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं. इस बार तीन से चार नए चेहरों को कार्यकारिणी में जगह मिल सकती है.
वर्तमान कार्यकारिणी में दो सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर छह साल हो गए हैं. दो सदस्यों को अभी तीन साल ही हुए हैं. लोढा समिति के तहत एक सदस्य कार्यकारिणी में छह साल तक रह सकता है. इसके बाद उन्हें कूलिंग पीरियड में जाना पड़ता है, ऐसे में इस बार दो सदस्यों को कार्यकारिणी में दोबारा मौका मिल सकता है.
गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को एचपीसीए की कार्यकारिणी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका था. लेकिन धर्मशाला में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच के कारण उस समय चुनाव नहीं करवाए जा सके थे. अब मैच का आयोजन हो चुका है, तो प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं, मौजूदा कार्यकारिणी में वर्तमान अध्यक्ष की आकस्मिक मृत्यु होने से कई दिनों से अध्यक्ष पद खाली चल रहा है.
उधर एचपीसीए महासचिव अवनीश परमार ने बताया कि नामांकन प्रकिया के बाद एक पद पर एक से अधिक नामांकन आते हैं तो 20 दिसम्बर को मतदान होगा. इसके अलावा अपैक्स काउंसिल के तीन सदस्यों का चुनाव भी चुनाव होगा.
(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया
