Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

कोलाघाट यार्ड में 12 दिन तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

इंटरलॉकिंग

खड़गपुर, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । कोलाघाट स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते खड़गपुर मंडल में दो अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्यक्रम चलेगा। इस कारण कई लोकल तथा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में प्रतिदिन विभिन्न ईएमयू लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ेगा। वहीं 10 अक्टूबर को हटिया–हावड़ा (18615/16), हावड़ा–चक्रधरपुर–हावड़ा (18011/12) और हावड़ा–बोकारो–हावड़ा (18013/14) एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।

इसके अतिरिक्त पुणे–हावड़ा, पुरी–सियालदह, पुरी–हावड़ा, सीएसएमटी–हावड़ा, एलटीटी–शालीमार, डिब्रूगढ़–केप तथा गुवाहाटी–एसएमवीबी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां एक से तीन घंटे की देरी से चलेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाएं।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *