Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

नूरपुर पुलिस ने पकड़ा शराब का बड़ा जखीरा, 105 पेटी अवैध शराब बरामद

शराब से भरा वाहन।

धर्मशाला, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अवैध शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है। अलग-अलग स्थानों पर चले चेकिंग अभियान में पुलिस ने 105 पेटी से ज्यादा अवैध शराब पकड़ी है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

एसपी नूरपुर ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान वाहन की तलाशी में एक जीप में 1260 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाकी दो लोगों को लाहण के साथ काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह सतत अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना नूरपुर के तहत नाकाबंदी करके जांच कर रही थी। इसी दौरान एक जीप को रोका। इसमें भारी मात्रा में अवैध तरीके से देसी शराब ले जाई जा रही थी। तलाशी में इसमें 1260 बोतल (105 पेटी) देसी शराब मिली। पुलिस ने जीप में सवार सलीमुद्दीन पुत्र न्याज अली (निवासी पंजाहड़ा) और विकास पुत्र मोहन लाल (निवासी फतेहपुर) को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 9.45 लाख मिली है।

अलग स्थानों से लाहण के साथ दो गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में अवैध लाहण भी पकड़ा गया। थाना रैहन के तहत राकेश कुमार (निवासी दाहव, फतेहपुर) से 5 लीटर और अमरीक सिंह (निवासी गोलवां खास, फतेहपुर) से 2 लीटर लाहण जब्त किया गया। इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही की गई है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *