Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में नोरा फतेही की एंट्री

रजनीकांत, नोरा फतेही - फोटो सोर्स एक्स

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने साल 2023 में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। अब मेकर्स इसकी अगली कड़ी ‘जेलर 2’ लेकर आने की तैयारी में जुट गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि सीक्वल में रजनीकांत के साथ विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट अभी कम भी नहीं हुई थी कि अब एक और बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम फिल्म से जुड़ गया है।

‘जेलर 2’ में नोरा फतेही का धमाकेदार डांस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही को ‘जेलर 2’ में एक खास डांस नंबर के लिए साइन किया गया है। सूत्रों का कहना है कि नोरा पिछले 8 दिनों से चेन्नई में मौजूद हैं, जहां वह एक आउटडोर, हाई-एनर्जी डांस सॉन्ग की शूटिंग कर रही हैं। इस गाने में उनके साथ खुद रजनीकांत भी नजर आएंगे। इसे एक दमदार साउथ स्टाइल मसाला नंबर बताया जा रहा है, जिसे म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।

गौरतलब है कि 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ का गाना ‘कावाला’ जबरदस्त हिट रहा था, जिसमें तमन्ना भाटिया का डांस खूब चर्चा में रहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘जेलर 2’ में नोरा फतेही अपने डांस मूव्स से दर्शकों पर वही जादू चला पाती हैं या नहीं। फिलहाल मेकर्स ने ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 तय की है। लंबी छुट्टियों के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

————-

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *