Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कोहरे में लिपटा रहा उत्तरी-पूर्वी राजस्थान, अब पश्चिम में बदलेगा मौसम

माैसम

जयपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 19-22 दिसंबर को बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पुन: न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश के 22 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 4.3 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। गुरुवार को उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के अलावा नागौर का न्यूनतम तापमान 4.4, लूणकरणसर का 4.9, सीकर का 5, माउंट आबू और सिरोही का 5.4, दौसा का 5.5, वनस्थली का 6.1, करौली, जालौर और चूरू का 6.5, पिलानी का 7.2, बारां, पाली और अलवर का 7.5, डबोक का 7.6, झुंझुनूं का 8, कोटा 9, श्रीगंगानगर का 9.5, बीकानेर का 9.6, अजमेर और प्रतापगढ़ का 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। 31.5 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 13.4 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। जयपुर के दिन के तापमान में मामूली गिरावट और रात के पारे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। तथा वर्तमान में अधिकांश भागों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *