Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

उत्तर कोरिया ने बिना पूर्व सूचना के सीमा बांध से छोड़ा पानी, सियोल ने जताई चिंता

उत्तर कोरिया द्वारा अघोषित जल छोड़े जाने से दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

सियोल, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने फिर से सीमा के उत्तर में स्थित एक बांध से बिना पूर्व सूचना के पानी छोड़ा है। सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर यह गतिविधि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे (स्थानीय समय) ह्वांगगांग बांध से हुई, जो इमजिन नदी के ऊपरी हिस्से में स्थित है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया के जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के अनुसार, 10 अक्टूबर से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, विशेषकर 17 और 18 अक्टूबर को, जिसके चलते उत्तर कोरिया ने बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया होगा।

दक्षिण कोरिया के हान नदी बाढ़ नियंत्रण कार्यालय ने बताया कि इमजिन नदी के उत्तरी हिस्से में स्थित पिलसंग ब्रिज का जलस्तर दिन में 01 मीटर से ऊपर पहुंच गया, जो सुरक्षा के लिहाज से चेतावनी स्तर है और इस स्थिति में नदी क्षेत्र से आगंतुकों को तुरंत हटाना आवश्यक होता है।

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को पूर्व सूचना देने के लिए सहमति जताई थी, जब भी वह ह्वांगगांग बांध से पानी छोड़ेगा। हालांकि उसने 2010 और 2013 में कुछ बार सूचना दी, लेकिन उसके बाद से अब तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

बिना पूर्व सूचना के इस तरह पानी छोड़ने की घटनाएं दक्षिण कोरिया की सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं।

——————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *