Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: मनरेगा का केवल नाम ही नहीं बदला, लाखों को वंचित किया: अजय उपाध्याय

गुरुग्राम में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, साथ में मौजूद जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव।

पहले रोजगार की गारंटी देती थी मनरेगा योजना, अब गारंटी से बाहर कर दीगुरुग्राम, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर राम जी का नाम करने वाली भाजपा सरकार ने देश के गरीबों, मजदूरों पर अत्याचार करने का काम किया है। गोडसे को पूजने वाली भाजपा गांधीजी के साथ रामजी को भी धोखा दे रही है। क्योंकि ना तो गांधीजी गरीबों के विरोधी थे और ना ही रामजी। उन्होंने देश, समाज के अंतिम व्यक्ति तक के उत्थान के लिए काम किया, भाजपा अंतिम व्यक्ति तक को प्रताडि़त करने का काम करक रही है।

यह बात उन्होंने यहां कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया इंचार्ज संजीव भारद्वाज, मोहित ग्रोवर, पर्ल चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भी भाजपा की गरीब विरोधी नीतियों को उजागर किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने कहा कि देश में पिछले 12-13 साल से गांधी परिवार, कांग्रेस पार्टी पर हमले कर रही है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले की जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष की भावना से भाजपा ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को परेशान करने की काम किया है, जबकि सुप्रीमकोर्ट में नेशनल हेराल्ड मामले में यह साफ हो गया है कि जो षडयंत्र भाजपा ने रचा वह झूठ की बुनियाद पर रचा गया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से देश के लाखों, करोड़ों मजदूरों को रोजगार की गारंटी कांग्रेस सरकार ने दी थी। यह भाजपा को रास नहीं आया। इस योजना का सिर्फ नाम ही नहीं बदला गया, बल्कि इसका स्वरूप भी बदल दिया गया है। योजना में बदलाव के बाद अब रोजगार की गारंटी खत्म हो गई है। पहले मजदूर को 15 दिन में सरकार द्वारा रोजगार देना पड़ता था, यह मौलिक अधिकार था। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मनरेगा में बदलाव के विरोध में आगामी 21 दिसंबर 2025 रविवार को पूरे हरियाणा में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन करके सरकार की गरीब विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को मनरेगा का लाभ मिलता था। महंगाई के दौर में भाजपा सरकार द्वारा गरीबों की मजदूरी बढ़ाना तो दूर, उनकी मजदूरी के हक को ही छीन लिया। मनरेगा योजना का नाम बदलकर इस योजना की हत्या कर दी गई है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *