Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सुभारती कॉलेज काे 87.50 करोड़ की वसूली का नाेटिस

वसूली का आदेश।

देहरादून, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे जिला प्रशासन के विशेष अभियान के तहत अब सुभारती समूह के खिलाफ लंबित बकाया वसूली के लिए कुर्की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सुभारती समूह काे प्रशासन ने 87.50 करोड़ की बकाया वसूली कानाेटिस भेजा है। साथ ही सभी तहसीलाें के बकायादाराें की सूची तैयार करने के लिए अधिकारियाें काे निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुभारती समूह से बकाया राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी किसी बड़े या छोटे बकायेदार को बकाया राशि न जमा करने पर कानूनी कार्रवाई से नहीं बख्शा जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में ऐसे सभी छोटे एवं बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने को कहा है। जिन्होंने लंबे समय से देय राशि जमा नहीं की है या जानबूझकर भुगतान से बच रहे हैं। इनके विरुद्ध विशेष वसूली अभियान चलाकर तत्परता से वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व की हानि किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को बकायेदारों की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल तैयार करने, प्राथमिकता के आधार पर बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करने और लगातार फॉलोअप करते हुए वसूली की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने सुभारती समूह के खिलाफ वसूली का नाेटिस देकर कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस कार्यवाही से जनपद में राजस्व वसूली को गति मिलेगी। जिलाधिकारी की ओर से जारी कुर्की वारंट से स्पष्ट किया गया है कि बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान न होने पर यह कठोर कदम उठाया गया है। सके तहत इअगले कुछ दिन में संस्थान का बैंक खाता सीज हाेने और उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जा सकती है। दरअसल, शाज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने सुभारती संस्थान से पूर्ण वसूली के जाने के सिफारिश जिलाधिकारी से की थी।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *