Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अशोकनगर: गौशालाओं में भूसे-पानी व्यवस्था के निर्देश, जानकारी न देने पर उपसंचालक को नोटिस

अशोकनगर: गौशालाओं में भूसे-पानी व्यवस्था के निर्देश, जानकारी न देने पर उपसंचालक को नोटिस

अशोकनगर,29 सितम्बर(Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गौशालाओं के संचालन के संबंध में आयोजित बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचालित गौशालाओं में बिजली,पानी,शेड तथा भूसे की समुचित व्यवस्था कराई जाएं। गौशाला संचालकों को समय पर बैठक की जानकारी न देने पर प्रभारी उप संचालक डॉ.संजय सिंह कौरव को कारण बताओ सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित गौशालाओं में निर्धारित गौवंशों को रखा जाए। साथ ही निराश्रित गौवंशों को रखे जाने हेतु ग्राम पंचायतों में अस्थाई बाडे की व्यवस्था कराई जाए। गौशालाओं में पशु आंकलन के साथ जनसहयोग से भूसा,चारे की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने गौशालाओं को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में गौशालाओं को अनुदान की राशि प्राप्त होने,गौशालाओं के संचालन तथा गौवंश की संख्या के बारे में विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित गौशाला संचालकों द्वारा दिये गये सुझावों एवं समस्याओं से अवगत कराया गया।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गौशालाओं की व्यवस्था के लिए निर्धारित फॉर्मेट तैयार कराया जायेगा। इस फॉर्मेट में गौशालावार जानकारी एकत्रित कर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी उप संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश बैठक में विभागीय जानकारी उपलब्ध नही होने,गौशाला संचालकों को समय पर बैठक की जानकारी न देने पर प्रभारी उप संचालक डॉ.संजय सिंह कौरव को कारण बताओ सूचना पत्र दिये जाने के निर्देश दिए गए।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *