


-Chief Minister याेगी ने किया 408 करोड़ रुपये के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
गोरखपुर, 29 नवंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर लाखों युवाओं को उनके गृहक्षेत्र में ही नौकरी और रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्य प्रारंभ किए हैं. इसके लिए सरकार ने काफी प्रयास किए. सुरक्षा का ऐसा बेहतर वातावरण बनाया जहां गुंडागर्दी नहीं चलती. गुंडा टैक्स, माफियाराज, मनमानापन नहीं चलता. अपराध और अपराधियों के प्रति तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है. उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाती है. जीरो टॉलरेंस, केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भाव भी है, जिसे जमीनी धरातल पर सख्ती के साथ उतारा गया. इसका परिणाम है कि Uttar Pradesh आज कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से देश के अंदर एक मॉडल स्टेट के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने में सफल हुआ है. Chief Minister ने कहा कि अब प्रदेश से माफिया गायब हैं. कर्फ्यू गायब, दंगे बंद, अराजकता बंद है. उपद्रव का प्रदेश अब उत्सव का प्रदेश बन गया है.
Chief Minister योगी Saturday को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 36वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. भव्य और विविधतापूर्ण समारोह में Chief Minister ने गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 408 करोड़ रुपये के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए आवंटित 115 भूखंडों में से पांच निवेशकों को अपने हाथों से आवंटन प्रमाण पत्र सौंपा. गीडा स्थित नाइलिट कैम्पस से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए. समारोह के दौरान Chief Minister ने गीडा में आयोजित तीन दिवसीय यूपी स्टेट ट्रेड शो का भी उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने लखनऊ में 34 करोड़ रुपये से बनने वाली फ्लैटेड फैक्ट्री और गोरखपुर में 3.91 करोड़ रुपये की लागत वाली ओडीओपी पैकेजिंग सीएफसी का शिलान्यास किया और उद्यमियों को इंसेंटिव और ऋण धनराशि का वितरण किया.
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि सुरक्षा का माहौल कैसा होना चाहिए, अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कैसे होनी चाहिए, इसके लिए लोग Uttar Pradesh का उदाहरण देते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना. अन्नदाता किसानों के साथ सीधे संवाद हुआ. जमीन का उन्हें अच्छा मुआवजा देना प्रारंभ हुआ. सरकार का स्पष्ट मानना है कि किसी भी अन्नदाता किसान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. उससे बात की जानी चाहिए. किसी भी गरीब को उजाड़ा नहीं जाना चाहिए, यही सरकार का संकल्प भी है. और, अगर किसी विकास की योजना को किसी गरीब की भूमि की आवश्यकता है, तो उसे अच्छा मुआवजा भी देना चाहिए. उसके लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवानी चाहिए. Chief Minister ने कहा कि जब यह संकल्प प्रारंभ हुआ तो देश का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देने में Uttar Pradesh भी सफल हुआ.
Chief Minister ने कहा कि पूर्वी Uttar Pradesh आज़ादी के बाद से निरंतर उपेक्षित रहा. यहां उद्योग–धंधे या तो थे नहीं और जो थे वे बंद हो रहे थे. माफियागिरी ने निवेश चौपट कर दिया था. जबकि आज आधुनिक विकास हो रहा है, निवेश आ रहा है. अब देश और दुनिया का सबसे बड़ा उद्यमी भी गोरखपुर और पूर्वी Uttar Pradesh में निवेश करने आ रहा है. 2017 के बाद सुधरी कानून-व्यवस्था, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, शानदार कनेक्टिविटी और करीब तीन दर्जन सेक्टोरियल पॉलिसी के कारण गीडा में आज निवेशकों की भीड़ है. पिछले आठ वर्ष में लगभग 500 औद्योगिक इकाइयां गीडा में स्थापित हुईं. 11,618 करोड़ से अधिक रुपये के निवेश से लगभग 40,000 नौजवानों को सीधे नौकरी मिली. यहां केयान इंडस्ट्री, अंकुर उद्योग, इंडिया ऑटो व्हील्स, एसडी इंटरनेशनल, सीपी मिल्क एंड फूड्स, तत्वा प्लास्टिक, कपिला कृषि उद्योग, पेप्सिको, कोका-कोला, कैम्पा सभी यहां निवेश कर रहे हैं. धुरियापार में रिलायंस समूह भी कैंपा ब्रांड की यूनिट लगाने को तैयार है. Chief Minister ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे 800 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है. सेक्टर स्पेसिफिक स्कीम के अंतर्गत प्लास्टिक पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री भी आ रही है, जिससे नौजवानों को और अवसर मिलेंगे. नाइलिट के माध्यम से युवा स्किल डेवलपमेंट में प्रशिक्षित हो रहे हैं. गीडा से लेकर धुरियापार तक एक बड़ा औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहा है जिसमें अंबुजा सीमेंट, श्रेयस डिस्टिलरी आदि आने जा रही हैं. सीएम ने कहा कि आने वाले समय में गीडा एक विकसित औद्योगिक हब के रूप में स्थापित होगा.
गीता प्रेस को भी भूमि आवंटन
सीएम ने कहा कि मुझे खुशी हुई कि गोरखपुर में भारत की सनातन परंपरा की पहचान को वैश्विक मान्यता देने वाले ‘गीता प्रेस’ को भी आज गीडा में 10 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र प्राप्त हुआ है. साथ ही नाइलिट से जुड़े छात्रों को सर्टिफिकेट दिए गए. Chief Minister ने सभी लोगों को गीडा के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विकास की प्रक्रिया को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाकर गीडा को Uttar Pradesh के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में स्थापित किया जाएगा. इसे पूर्वी Uttar Pradesh के नौजवानों के लिए रोजगार व नौकरी की नई संभावनाओं के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
गीडा के स्थापना दिवस समारोह को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी संबाेधित किधा.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय