Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

एनएसएस की छात्राओं ने रक्तदान के लिए किया जागरूक

जागरूक करती छात्राएं

हरिद्वार, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एसएमजेएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राओं आज गोविंदपुरी तथा टिबडी आदि क्षेत्र में घर-घर जाकर व्यक्तियों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि एसएमजेएन पीजी कॉलेज की एनएसएस की भूमि, दृष्टि, मनीषा, आकांक्षा, निक्की, तान्या, शिवानी, साक्षी, सौम्या, निकिता, वैष्णवी, ज्योति, इशिका, एकता आदि छात्राओं ने गोविंदपुरी तथा टिबडी आदि क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य बत्रा ने रक्तदान का महत्व बताते हुए सभी छात्राओं का ई रक्तदाता कोष में पंजीकरण करवाया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रभारी आइक्यूएसी डॉ संजय महेश्वरी ने रक्तदान को महादान बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पदमावती तनेजा ने भी छात्राओं के साथ जाकर व्यक्तियों को बताया कि रक्तदान करना दूसरों की जान बचाने के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी लाभदायक होता है इससे हृदय रोग तथा कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। रक्तदान करने के बाद शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है जिससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *