Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

एसएयू में छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले पर एनएसयूआई ने गृह मंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (एसएयू) के परिसर में 12 अक्टूबर को एक छात्रा के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कड़ी निंदा करते हुए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने विशेष जांच टीम गठित कर आरोप की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की असफलता का प्रतीक है। दिल्ली के दिल में ऐसी घटना, आरोपी खुले घूम रहे हैं।तत्काल गिरफ्तारी, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और सुरक्षित कैंपस की मांग करते हैं।

उन्होंने कहा कि घटना सीसीटीवी निगरानी वाले परिसर के अंदर हुई, लेकिन चार दिन बाद भी दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन आरोपित की पहचान या गिरफ्तारी में नाकाम रहा। एनएसयूआई ने इसे प्रशासनिक लापरवाही और मामले को दबाने की साजिश करार दिया।

वरुण चौधरी ने कहा कि आज विश्वविद्यालय ने एक वार्डन और केयरटेकर समेत कुछ अधिकारियों को निलंबित किया तथा सुरक्षा सुधारों का आंशिक वादा किया। लेकिन एनएसयूआई का जोर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और पूर्ण जवाबदेही पर है। संगठन का कहना है कि एसएयू विदेश मंत्रालय के अधीन होने के बावजूद केंद्र सरकार की नाकामी साफ दिख रही है।

उन्होंने कहा कि छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो आंदोलन और तेज होगा। यह मामला न केवल एसएयू बल्कि पूरे उच्च शिक्षा तंत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *