Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : सीआरएसयू में अनावश्यक बैरिकेडिंग को लेकर एनएसयूआई ने जताया विरोध

मांगों को लेकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता।

जींद, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से की गई बैरिकेडिंग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में अनावश्यक बैरिकेडिंग से हो रही असुविधा से अवगत करवाया और इसे हटाने की मांग की गई।

एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने कहा कि विश्वविद्यालय को डर और रोक-टोक का केंद्र बनाने के बजाय शिक्षा और संवाद का केंद्र होना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जगह-जगह लगाई गई बैरिकेडिंग से छात्रों की आवाजाही बाधित हो रही है। जिससे पढ़ाई, परीक्षाओं एवं दैनिक शैक्षणिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यह कदम छात्रहित के बिल्कुल विपरीत है और प्रशासन के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। प्रशासन यदि छात्रों की समस्याओं को अनदेखा करता रहा तो एनएसयूआई मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

एनएसयूआई नेताओं ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि अनावश्यक बैरिकेडिंग को तुरंत हटाया जाए और छात्रों को स्वतंत्र एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो एनएसयूआई छात्र आंदोलन तेज करेगी। इस अवसर पर मनजीत खोखरी, रविंद्र, सचिन, रवि, आशीष आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *