एनएसयूटी नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की एक प्रयोगशालाः रेखा गुप्ता

उपराज्यपाल वी.के सक्सेना, Chief Minister  रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद दीक्षांत समारोह में.

New Delhi, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता Saturday को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ यशोभूमि में आयोजित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं.

इस अवसर पर Chief Minister रेखा गुप्ता ने सभी युवाओं को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की एक प्रयोगशाला है. यहां से निकले युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश की प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाएंगे, यही अपेक्षा और विश्वास है.

Chief Minister ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भरता और स्टार्टअप संस्कृति के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं. नवाचार आज केवल विचार नहीं, बल्कि नीति और प्राथमिकता बन चुका है. इसी विजन के अनुरूप दिल्ली सरकार भी कौशल, तकनीक, अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है ताकि राजधानी के युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनें.

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद तथा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अधिकारी भी उपस्थित रहे.

————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Leave a Comment