Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुई 125 शिकायतें, 32 का मौके पर किया निस्तारण

समस्याएं सुनते राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल

हरिद्वार, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का विधानसभा झबरेड़ा ब्लॉक रूडकी में बहुउद्देशीय शिविर का 3 गांवांे में आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 125 शिकायत इस प्रकार प्राप्त हुई। जिनमें अकबरपुर फाजिलपुर में 62, मुलेवाला में 18 व नगला कुबड़ा में 45 शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।

शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं संबंधित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमंे सबसे ज्यादा राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, गांव की चारांे और साफ सफाई, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिसमें से 32 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय व शासन को प्रेषित किया।

इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार होगा। शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड़, ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *