चोरी के मामले में वृद्ध व्यक्ति गिरफ्तार

गुवाहाटी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की गोरचुक पुलिस ने चोरी के मामले में एक वृद्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोरचुक पुलिस की एक टीम ने बारागांव चारियाली में एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा।
अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी की सामग्री बरामद की। बरामद की गई सामग्रियों में 36 टेलीकॉम इंटरनल रिमोट कंट्रोल यूनिट, तांबे का सामान (पत्ती, खुला तांबा, एसी पाइप),लोहे की छड़ें और लोहे की प्लेटें शामिल हैं। बरामद चोरी के सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज करकानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी



