Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल में ओली का सर्वदलीय सरकार के गठन पर जोर

महाधिवेशन को संबोधित करते हुए ओली

काठमांडू, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सुशीला कार्की के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को असंवैधानिक बताते हुए सर्वदलीय सरकार के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया है। ओली का दावा है कि मौजूदा सरकार तय समय पर संसदीय चुनाव नहीं करा पाएगी।

ओली ने सीपीएन (यूएमएल) के 11वें महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि केवल सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाकर ही चुनाव में जाना उपयुक्त होगा। उन्होंने कहा, “इस देश को यहां तक लाने वाली राजनीतिक शक्तियां ही हैं। योगदान भी राजनीतिक शक्तियों का ही रहा है। इसलिए सर्वदलीय, अंतरिम सरकार बनाकर, आवश्यकता पड़े तो संविधान का पुनर्लेखन करते हुए, नेपाल के सभी श्रमिकों, जातियों, वर्गों, क्षेत्रों, उत्पीड़न झेल रहे लोगों, नई पीढ़ी, युवा जेन-जी, देश-विदेश में रह रहे नेपाली नागरिकों की आकांक्षाओं को संबोधित करने के बाद ही चुनाव की ओर जाना आवश्यक है।”

वर्तमान सरकार द्वारा घोषित चुनाव को ओली ने नाटक करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भले ही चुनाव की तारीख तय कर दी हो, लेकिन उसकी कोई तैयारी नहीं की गई है और देश में भय व आतंक का माहौल बनाया जा रहा है।

ओली ने दावा किया कि देश इस समय गंभीर संवैधानिक संकट में फंसा हुआ है। तत्काल आवश्यकता यह है कि अनधिकृत और असंवैधानिक सिफारिश पर भंग की गई प्रतिनिधि सभा को पुनःस्थापित किया जाए, एक संवैधानिक सरकार का गठन किया जाए और उसके बाद ताजा जनादेश के माध्यम से नई प्रतिनिधि सभा के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *