मप्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 13-14 दिसंबर को भोपाल और इंदौर में होंगे विशेष कार्यक्रम

Chief Minister  डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो)

मप्र की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट देश में सर्वाधिक, रोजगार के अवसर और उद्योगों के विकास पर जोर : Chief Minister डॉ. यादव

भोपाल, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मध्‍य प्रदेश के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13 दिसंबर को राजधानी भोपाल और 14 दिसंबर को इंदौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रदेश में सरकार बनने के बाद गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय निर्णय लिए गए. राज्य में कृषि के लिए सिंचाई का रकबा दोगुना करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान और कई बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से प्रयास जारी हैं. युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योगों के विकास पर जोर दिया जा रहा है. हमारी इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट देश में सबसे अधिक है.

‘अच्छे कार्य में साथ, लेकिन कुछ गलत होगा तो बर्दाश्त नहीं’

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में सुशासन पर आधारित व्यवस्थाएं संचालित हों, इसके लिए अच्छे कार्य में सदैव साथ हैं और अगर कहीं भी कुछ गलत होगा तो उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. Madhya Pradesh की धरती से नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में विगत दिनों उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है. प्रदेश में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर बालाघाट में कराया गया है. भविष्य में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य है.

Chief Minister डॉ. यादव गुरुवार को कर्नाटक और Andhra Pradesh के लिये रवाना होने से पहले इंदौर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि Chief Minister डॉ. यादव दोपहर में Andhra Pradesh के सत्य साईं जिले के धर्मावरम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल Biharी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के समापन पर अटल ज्योति संदेश यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे.

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Leave a Comment